Skincare Tips :सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है। चेहरे पर निखार लाने के लिए मंहगे -मंहगे ब्यूटी ,स्किन केयर प्रोडक्ट्स और कई तरह -तरह के नुस्खे करते हैं। लेकिन वैसा ग्लो नहीं मिल पाता जैसा हम चाहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं ,जैसे धूप में बाहर जाने टैनिंग ,प्रदूषण ,गलत खान -पान की आदतें,डीहाईड्रेशन,पर्याप्त नींद न लेना।
1 दिन में चेहरे पर ग्लो लाना कोई मुश्किल बात नहीं होती है। बस कुछ घरेलू उपाय कर चेहरे पर ग्लो लाया जा सकता है।आपको इस लेख में ऐसे ही उपाय के बारे में बतायेंगें जिससे आप एक बार इस्तेमाल से चेहरा बिल्कुल बेदाग और ग्लोइंग बन जायगी ,आइए जानते हैं। वो कौन से उपाय हैं।
चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं :How Get Glowing Face
कुछ आसान और कारगर उपाय हैं ,जो आपकी स्किन को तुरंत फ्रेश ,हाइड्रेट और बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ नेचुरल इंग्रिडेंट्स का इस्तेमाल करना होगा ,जिसका आपको यहाँ सही तरीका बताया गया है।
1. दही और शहद का फेस मास्क (for glowing skin )
यह मास्क स्किन को तुरंत हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाता है ,शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है। और दही में लैक्टिक एसिड होता है। जो कि स्किन को ब्राइट करता है। यह कॉम्बिनेशन बेहद ही असरदार है ,चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए।
सामग्री
दही और शहद को अच्छी तरह मिला लें। फिर इसे अच्छे से अपने चेहरे गर्दन पर लगा लें। 20 -30 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर नार्मल पानी से धो लें। इस मास्क को आप डेली लगा सकते हैं। यह मास्क स्किन को अंदर से हाइड्रेट ,ग्लोइंग और चकदार बनाने में मदद करता है।
2. दही ,हल्दी और बेसन का फेस मास्क
बेसन स्किन को एक्सोफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन ग्लोइंग बनता है। और हल्दी में एंटी -बैक्टीरियल गुण चेहरे एक्ने और पिम्पल को कम करता है। दही ,बेसन और दही का यह कॉम्बिनेशन स्किन के दाग -धब्बे ,पिग्मेंटेशन हटाने में मदद करता है।
सामग्री
- 1 बड़े चम्मच दही
- 2 चम्मच बेसन
- चुटकी भर हल्दी
बनाने और लगाने का तरीका
दही ,बेसन और हल्दी को अच्छी से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसे साफ़ चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने तक लगाएं रखें। फिर इसे रगड़ते हुए पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 3 बार लगाएं। यह मास्क चेहरे को हाइड्रेट ,चमकदार बनाता है।
3. शहद और चीनी
इस मास्क डेड स्किन सेल्स को हटा कर स्किन को दाग -धब्बे हटाने में मदद करेगा। शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइचराइज बनती है।
सामग्री
2 चम्मच शहद में 1 चम्मच चीनी मिला कर 2 -5 सर्कुलर मोशन में मसाज करें। लेकिन ज्यादा जोर से न रगड़े। इससे स्किन इरिटेट हो सकती है। यह मास्क से स्किन से डेड स्किन सेल्स हटा नेचुरल देगा। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।
4. एलोवेरा जेल
रात में चेहरे को अच्छे साफ़ कर एलोवेरा जेल लगाएं। यह स्किन को ठंडक पहुंचाएगा। और सुबह नेचुरल ग्लो देगा।
5. खूब पानी पिएं
दिनभर में 7 -8 गिलास पानी पिएं। इससे बॉडी नेचुरली हाइड्रेट रहती है। और भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इससे स्किन साफ़ और चमकदार बनती है।
6. अच्छी नींद लें
भरपूर नींद एक विकल्प नहीं जरुरत है। 7 -8 घंटे की नींद जरुरी है। इससे शरीर की मसल्स की मरम्मत होती है। इससे आँखों के नीचे डार्क सर्कल कम होते हैं। और फ्रेश और ग्लोइंग होती है।
7. स्ट्रेस फ्री रहें
स्ट्रेस आपके चेहरे पर साफ़ -साफ़ दिखता है। इसके आप 10 मिनिट मेडिटेशन करें। इससे स्ट्रेस कम होगा और चेहरा चमकदार बनेगा।
8. डेटॉक्स और हाइड्रेट
बॉडी डेटॉक्स और हाइड्रेट रखने के लिए एक गिलास पानी में आधा निम्बू निचोड़ कर पी लें। इससे बॉडी डेटॉक्स करने और शरीर अंदुरनी सफाई होगी। इससे त्वचा ताजा और चमकदार दिखेगी।
निष्कर्ष (Conclusion )
सिर्फ एक दिन में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ये सभी उपाय बेहद आसान और प्रभावी हैं। इन उपायों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। इसके साथ -साथ संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पिएं। इन उपायों को आजमाकर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।
👇अगर आपको इन उपायों से फायदा हुआ हो ,तो अपना एक्सपीरिएंस शेयर करें 😊
Post a Comment